श्रावस्ती, अप्रैल 1 -- श्रावस्ती,संवाददाता। ईरान अमेरिका व इजरायल युद्ध की तपिश चारो और फैल गई है। इसका असर आम आदमी पर पड़ रहा है। गैस और डीजल पेट्रोल के बाद राशन पर भी इसका असर पड़ा है। जिसमें दालों की कीमत में भारी इजाफा देखा गया है। जिसमें एक माह में 20 से 30 प्रतिशत तक कीमत बढ़ गई है। प्रतिदिन के भोजन में सब्जी और दाल महत्वपूर्ण होता है। लेकिन दाल की कीमतों में लगातार बढ़ोत्तरी होती जा रही है। एक माह पहले तक जहां अरहर की सामान्य दाल की कीमत 75 रुपए प्रतिकिलोग्राम थी। वहीं अब 85 रुपए प्रतिकिलोग्राम हो गई है। इसी तरह से अरहर की फूल दाल 110 रुपए से बढ़ कर 120 रुपए प्रतिकिलोग्राम हो गई है। वहीं मटर की दाल पहले 50 रुपए किलो और अब 55 रुपए किलो हो गई है। जबकि उड़द की दाल 125 रुपए से बढ़ कर 135 रुपए प्रतिकिलोग्राम हो गई है। वहीं मसूर की दाल 8...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.