दाल मंडी में तीन सौ मीटर अतिक्रमण से परेशानी
भदोही, मई 14 -- सुरियावां, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत सुरियावां स्थित वार्ड नंबर सात इंदिरा नगर दाल मंडी में सड़क पर हुआ अवैध कब्जा परेशानी का सबब बना हुआ है। दाल मंडी स्थित करीब तीन सौ मीटर सड़क पर अतिक्रमण कर लिया गया है। दुकानदार विक्री वाले सामान को पटरी पर ही रख दे रहे हैं। इसके चलते आए दिन राहगीरों और दुकानदारों में विवाद हो रहा है। नाला क्षतिग्रस्त होने से उसपर लगा पटिया कई स्थानों पर धंस गया है। इससे बाइक सवार आए दिन गिरकर चोटिल हो जा रहे हैं। नागरिकों की माने तो सुरियावां स्थित दाल मंडी में एक दर्जन से ज्यादा ऐसे दुकानदार हैं जो पटरी पर ही बिक्री वाला सामान रख दे रहे हैं। दूर-दराज से खरीदारी करने आए लोगों को अत्यधिक दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। दाल मंडी स्थित उमर से चौरसिया बस्ती में जाने वालों को अत्यधिक परेशानी का सामना करन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.