मेरठ, मार्च 20 -- थाना टीपीनगर क्षेत्र की नवीन सब्जी मंडी स्थित दाल मंडी में बुधवार रात चोरों ने धावा बोलते हुए छह दुकानों में सेंध लगा दी। बदमाश हजारों रुपये की नकदी और सामान चोरी कर ले गए। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। दाल मंडी में बुधवार रात बदमाश छत के रास्ते टीन तोड़कर दुकानों में घुसे और एक-एक कर छह दुकानों को निशाना बनाया। एक दुकान से गल्ला तोड़कर करीब 15 हजार रुपये की नकदी निकाल ली। अंकित गोयल की दुकान से हाथ की घड़ी और गल्ले में रखे 200 रुपये चोरी कर लिए। अन्य दुकानों से भी नगदी और दाल के कट्टों में मिलने वाले कूपन गायब मिले। सूचना पर पहुंची थाना टीपीनगर पुलिस ने निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित व्यापारियों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।उधर, सीओ ब्रहमपुरी सौम्या अस्थाना ने बताया कि चोरी की रिपो...