मुजफ्फरपुर, अप्रैल 14 -- मुजफ्फरपुर, प्रसं। नगर थाना के डीएन हाईस्कूल से सटे दाल मंडी में कोर्ट के आदेश पर जमीन दखल दहानी का स्थानीय लोगों ने विरोध कर दिया। दखल दहानी नहीं हो सकी। विरोध के दौरान स्थानीय वार्ड पार्षद केपी पप्पू ने टीम से बात की। पार्षद ने टीम को बताया कि जिस भूमि की दखल दहानी करायी जा रही है, असल में वह हाईस्कूल की है। इसलिए पहले हाईस्कूल की जमीन को सरकारी अमीन से मापी कराकर अलग कर दिया जाए। उसके बाद ही दखल दहानी कराई जाए। इस पर टीम दखल दहानी को स्थगित कर लौट गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...