हमीरपुर, मई 26 -- हमीरपुर, संवाददाता। डीजल-पेट्रोल के दामों की बढ़ोत्तरी ने हर घर को महंगाई की आग से झुलसाना शुरू कर दिया है। लोगों का रसोई का बजट गड़बड़ा गया है। रोजमर्रा की चीजों के दाम उछलने शुरू हो गए। दाल-भात लेकर हरी सब्जियों में बढ़ोत्तरी होने लगी है। इसका सीधा असर लोगों की जेब पर पड़ा है। मालभाड़ा में बढ़ोत्तरी हुई है। भवन निर्माण सामग्री की ढुलाई महंगी हो गई है। ईंटा, सीमेंट, सरिया और रोजदारी भी बढ़ रही है। एक परिवार पर महीने में खर्च होने वाली रकम भी बढ़ गई है। बढ़ती महंगाई से मध्यम वर्गीय परिवारों को ज्यादा मुश्किल हालातों का सामना करना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- जंग की तपिश:पेट्रोल-डीजल की महंगाई से बिगड़ा घर का बजट आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान ने बढ़ती महंगाई को लेकर समाज के विभिन्न तबकों से वार्ता की। ज्यादातर लोगों का कहना है कि सरकार को ...