बलरामपुर, सितम्बर 6 -- बलरामपुर, संवाददाता। जिले के युवाओं को दाल प्रसंस्करण का हुनर सिखाकर रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ने की पहल की गई है। एक जनपद-एक उत्पाद (ओडीओपी) प्रशिक्षण एवं टूलकिट योजना के तहत 200 अभ्यर्थियों को खाद्य प्रसंस्करण (दाल) का 10 दिवसीय निःशुल्क प्रशिक्षण दिलाने की तैयारी की जा रही है। प्रशिक्षण पूरा करने वाले लाभार्थियों को आधुनिक टूलकिट के साथ दो हजार रुपये मानदेय भी मिलेगा। पात्र अभ्यर्थी 20 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उपायुक्त उद्योग रवि शर्मा के अनुसार, योजना का उद्देश्य स्थानीय उत्पाद की पूरी मूल्य श्रृंखला के लिए कुशल कार्यबल तैयार करना है। इसके साथ ही कारीगरों और युवाओं को आधुनिक तकनीक व उपकरणों से सशक्त बनाकर उन्हें अपने हुनर के दम पर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है। प्रशिक्षण के दौरान दाल प्रसंस्करण...