नई दिल्ली, नवम्बर 11 -- कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी ने कहा है कि भारतीय भोजन का उनके जीवन में हमेशा से खास स्थान रहा है और राजीव गांधी से उनकी मुलाकात भी अच्छे खाने की तलाश के दौरान हुई थी। सोनिया गांधी ने कहा कि अब दाल-चावल उनके लिए घर के स्वाद जैसा है और वह इसके बिना एक दिन भी नहीं रह सकतीं। उन्होंने दिवाली से पहले अपनी बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा और नातिन मिराया वाड्रा के साथ एक वीडियो बनाया था। यह वीडियो '1, सफदरजंग रोड' स्थित उनके आवास पर शूट किया गया। यह बतौर प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का आधिाकरिक आवास था। सोनिया गांधी ने वीडियो को बुधवार को अपने सोशल मीडिया मंच एक्स और इंस्टाग्राम पर साझा किया। वीडियो में सोनिया गांधी ने अपने पसंदीदा भारतीय व्यंजनों का जिक्र करते हुए कहा कि उन्हें गुजराती खाना विशेष रूप से पसंद है। उनका कहना...