नई दिल्ली, जनवरी 5 -- रसोई घर में खाना पकाते समय एक सवाल जो अकसर घर की महिलाओं के लिए चिंता का कारण बना रहता है वो है, दाल उबालते समय सफेद झाग का दिखाई देना। सोशल मीडिया पर दाल के ऊपर तैरने वाले इस सफेद झाग को यूरिक एसिड और जोड़ों के दर्द की वजह बताकर डराया जाता है। लेकिन क्या वास्तव में ऐसा कुछ है या यह भी सिर्फ एक मिथक है। अगर आप भी दाल उबालते समय इस सफेद झाग को यूरिक एसिड का खतरा मानकर डर से हटाती रहती है तो रायपुर के फेमस ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ. जयेश शर्मा ने आपको एक सलाह दी है। जी हां, डॉ. जयेश शर्मा ने इस विषय पर अपना वैज्ञानिक दृष्टिकोण शेयर किया है। डॉ. जयेश कहते हैं कि दाल के ऊपर तैरने वाला यह सफेद झाग कोई धीमा जहर नहीं बल्कि दाल में मौजूद प्राकृतिक प्रोटीन और सैपोनिन्स की एक प्रक्रिया है। आइए जानते हैं आखिर क्यों दाल उबालते समय नजर आता...