कानपुर, फरवरी 9 -- कानपुर, संवाददाता। पनकी में दाल की बोरियों में दबकर अधेड़ की मौत हो गई। दाल मिल कर्मियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच कर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। दबौली निवासी 57 वर्षीय कृष्णा सिंह पनकी एफ ब्लॉक स्थित एक दाल मिल में पिछले तीन सालों से काम कर रहे थे। इकलौते बेटे धर्मेंद्र ने बताया कि कई साल पहले मां की मौत हो चुकी है। रविवार को पिता कृष्णा दाल मिल काम पर गए थे। मशीन में काम करने के दौरान दाल की बोरियां अचानक उन पर गिर गईं। जिससे उनकी मौत हो गई। कर्मियों ने घटना की जानकारी पुलिस व बेटे को दी। थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर मिलने पर मामले की जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी। -----
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.