प्रयागराज, मार्च 28 -- प्रयागराज। फाफामऊ के आदर्श कोल्ड स्टोर के गिरने से घायल श्रमिकों की समस्याएं कम होने का नाम नहीं ले रहीं हैं। एसआरएन अस्पताल में भर्ती घायलों का पूरा कपड़ा और सामान सब मलबे में दब गया था। श्रमिकों के शरीर पर जो कपड़ा था वह भी फट गया था। घर से सैकड़ों किलोमीटर दूर होने के कारण परिवार के लोग भी मदद करने नहीं आ सके हैं। बिस्किट व बोतल का पानी खरीदने तक के लिए पैसे नहीं है। तीन साल के घायल कार्तिक की मां रंजना ने बताया कि बच्चा जब रोता है तब अस्पताल की कैंटीन से दाल का पानी लेकर पिला देती हूं। बोतल का पानी लोगों से मांग लेती हूं। कपड़े सब गोदाम के मलबे में भी दब गए थे। फाफामऊ ने 2000 रुपए महीने के किराए पर रहती थी उसका किराया देने के लिए पैसे नहीं है। शादी के तीन साल बाद पति का निधन हो गया। उसके बाद से जीवन-यापन के लिए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.