नई दिल्ली, जुलाई 25 -- गांव के खाने की बात आते ही मुंह में पानी आने लगता है। देसी खाना ना सिर्फ स्वाद में अच्छा होता है बल्कि ये सेहत के लिए भी बेहतरीन होता है। इस खाने के स्वादिष्ट होने के पीछे कई कारण हैं जैसे फ्रेश सब्जियां, ताजे मसाले बिना मिलावटी दाल और सबसे जरूरी लकड़ियों कीं आंच पर घंटों पकाया जाना। चुल्हे पर बनने की वजह से ये खाना धीरे-धीरे पकता है और इसमें एक अलग खुशबू भी आती है। शहरों में रहकर गैस पर बने खाने के स्वाद में अगर आप चुल्हे वाला फ्लेवल और खुशबू चाहते हैं तो यहां बताए तरीकों को अपनाएं।रायता में कैसे आएगा स्मोकी फ्लेवर रायते में मिट्टी का सौंधापन काफी अच्छा लगता है। गांव के बने रायते में तीखेपन के अलावा एक टेस्टी स्वाद होता है। अगर आप भी इस तरह का स्वाद चाहते हैं तो एक मिट्टी दिया लें। इस दिये को आंच पर बिल्कुल अच्छी त...