आरा, फरवरी 27 -- पीरो, संवाद सूत्र। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पीरो थाना क्षेत्र के तिलाठ गांव के एक दलान में चौकी के नीचे रखे 50 लीटर विदेशी शराब बरामद की। शराब बरामदगी के मामले में तिलाठ निवासी नामजद आरोपित के विरुद्ध केस दर्ज किया गया। प्रभारी थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि लाल रंग के ट्राली बैग और हरे रंग के प्लास्टिक के बोरा से विभिन्न ब्रांड की शराब और बीयर बरामद की गई। बरामद कुल शराब 50.31 लीटर बतायी गयी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...