दालान में लगी आग, शिकायत करने पर मारपीट
औरंगाबाद, अप्रैल 19 -- गोह प्रखंड के उपहारा थाना क्षेत्र के आशापुर गांव में रविवार दोपहर स्थानीय निवासी सीताराम यादव के दालान में आग लग गई, जिससे दो गाय झुलस गईं और कई सामान जलकर राख हो गए। झुलसी गायों का इलाज कराया जा रहा है। घटना के बाद जानकारी मिली कि पड़ोस के एक बच्चे द्वारा आग लगाई गई थी। इस पर सीताराम यादव व उनके पुत्र देवेंद्र कुमार जब बच्चों के परिजनों से शिकायत करने गए, तो आरोप है कि वहां मौजूद लोगों ने दोनों की जमकर पिटाई कर दी, जिससे दोनों का सिर फट गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को गोह पीएचसी में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है। थानाध्यक्ष आकाश कुमार ने बताया कि आवेदन मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। आग पर काबू पाने में ग्रामीणों ने सहयोग किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.