दालमोंठ कारोबार को खुला खजाना, मिलेगा डेढ़ करोड़ का लोन
फर्रुखाबाद कन्नौज, जून 11 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता।पहली बार एक जिला एक व्यंजन कारोबार को बढ़ावा देने को लोन सुविधा शुरू की गई है। एक जिला एक व्यंजन में शामिल दालमोंठ कारोबार के लिए डेढ़ करोड़ तक का लोन उपलब्ध कराया जाएगा। इससे दालमोंठ और भुने आलू का कारोबार की नई इकाइयां स्थापित होंगी। जिला उद्योग केंद्र के माध्यम से जल्द लोन प्रक्रिया शुरू कराई जाएगी। जिले की दालमोंठ देश के हर शहर में प्रख्यात है। जिले की दालमोंठ का स्वाद ने लोगों को दीवाना बनाया हुआ है। डिमांड और स्वाद को देखकर दालमोंठ को एक जिला एक व्यंजन में शामिल किया गया है। वैसे जिले में ठीक ठाक पैमाने पर दालमोंठ का कारोबार होता है लेकिन अब इसको और बढ़ाने के लिए सरकार ने खजाना खोल दिया है। अब कारोबारियों में अधिकतम डेढ़ करोड़ तक का उपलब्ध कराया जाएगा। इससे दालमोंठ कारोबार को पंख लग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.