दालमंडी स्थित नेसारन खां मस्जिद की जमीन पर कब्जे का मामला सामने आया है। यह संपत्ति वक्फ की है।
वाराणसी, जून 19 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। दालमंडी स्थित नेसारन खां मस्जिद की जमीन पर कब्जे का मामला सामने आया है। यह संपत्ति वक्फ की है। मस्जिद के मुतवल्ली की तहरीर पर चौक पुलिस ने छह के खिलाफ केस दर्ज करते हुए एक आरोपी मो. आजम को गिरफ्तार कर लिया है। कब्जे की जानकारी तब हुई, जब चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहण संबंधी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।
कब्जे की जानकारी मस्जिद के मुतवल्ली लल्लापुरा निवासी शकील अहमद ने एसीपी दशाश्वमेध से शिकायत की थी। बताया कि दालमंडी सड़क चौड़ीकरण में मस्जिद का कुछ हिस्सा आ रहा है। अधिग्रहण को लेकर उप्र सुन्नी बोर्ड ऑफ वक्फ लखनऊ के मुख्य कार्यकारी अधिकारी की ओर से उन्हें निर्देशित भी किया गया है। सरकारी विभागों के मुआयना पर पता चला कि काजीपुरा के जहांगीर ने कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर नगर निगम में गलत तरह से नामा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.