वाराणसी, मार्च 29 -- वाराणसी। दालमंडी में बिजली चोरी का मामला प्रकाश में आया है। कटिया लगाकर एक दुकान में बिजली चोरी के तीन वीडियो शुक्रवार को वायरल होने के बाद इसका खुलासा हुआ। लगभग तीन मिनट के वीडियो में दिखाया कि मीटर बाइपास कर बिजली चोरी की जा रही थी। चोरी की बिजली से पूरी दुकान रोशन थी। यही नहीं दो डी-फ्रीजर भी चलाये जा रहे थे। चोरी करने वाले दुकानदार को वीडियो में कहते सुना गया कि चौक उपकेंद्र के एक संविदा कर्मचारी के कहने पर कटिया लगाते हैं। इसके एवज में वह हर महीने खर्चा-पानी ले जाते हैं। हालांकि 'हिन्दुस्तान' इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वहीं, बिजली चोरी का वीडियो सर्किल कार्यालय से लेकर डिविजन के अभियंताओं तक पहुंचा। चौक उपकेंद्र के एसडीओ और जेई को भी जानकारी हुई, लेकिन अभियंता अनजान बने रहे। दो दिन बीत जाने के बाद भी दुकान...