दालमंडी में पोकलेन मशीन से तोड़े गए जर्जर भवन
वाराणसी, जून 11 -- वाराणसी। दालमंडी मार्ग चौड़ीकरण के लिए गुरुवार दोपहर से जर्जर भवनों का ध्वस्तीकरण अभियान शुरू हुआ। इस दौरान पोकलेन मशीन से भवन तोड़े गए। नगर निगम ने इन भवनों को जर्जर घोषित किया था। सुरक्षा के मद्देनजर चौक और नई सड़क साइड के रास्ते बैरिकेडिंग करके बंद कर दिए गए। अभियान में एडीएम सिटी राजेश कुमार, एसीपी डॉ. अतुल अंजान त्रिपाठी, पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता केके सिंह, सहायक अभियंता अनुराग तिवारी समेत पुलिस, पीएसी और अर्द्धसैनिक बलों के जवान शामिल रहे। दालमंडी मार्ग चौड़ीकरण परियोजना में 650 मीटर लम्बे मार्ग को 17.4 मीटर चौड़ा किया जाना है। इसपर लगभग 221 करोड़ लागत आएगी। इसके दायरे में 184 मकान आ रहे हैं। इनमें लगभग 100 भवनों की रजिस्ट्री हो चुकी है। इसके अलावा जर्जर और वीडीए द्वारा अवैध घोषित भवन भी हैं।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.