वाराणसी, जनवरी 9 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। दालमंडी मार्ग चौड़ीकरण के लिए दूसरे दिन गुरुवार को भी अधिग्रहीत भवन तोड़े गए। इस दौरान जिला प्रशासन, पीडब्ल्यूडी, पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स की मौजूदगी में ध्वस्तीकरण अभियान देर शाम तक चला। दरअसल, बुधवार से एक बार फिर अधिग्रहीत भवनों को तोड़ने का काम शुरू हुआ था। इस दौरान नरेली तिराहे पर अधिग्रहीत भवन का ऊपरी हिस्सा तोड़ा गया, जबकि दूसरे भवन (सत्तार कटरा) को भवन स्वामी ने खुद तोड़वाया। गुरुवार को भी नरेली तिराहा स्थित भवन को दर्जनों मजदूरों को लगाकर ड्रिल मशीन, हथौड़ा और रम्मा से तोड़ा गया। रात को भवनों का मलवा साफ कराया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.