वाराणसी, जून 10 -- वाराणसी। दालमंडी मार्ग चौड़ीकरण परियोजना में भवनों को तोड़ने के लिए श्रमिकों और जेसीबी के साथ ही पोकलेन मशीन भी लगाई गई है। इससे कार्य में तेजी आई है। मंगलवार को अभियान चलाकर पीडब्ल्यूडी ने दर्जन भर से ज्यादा पुराने भवनों के निचले हिस्से को ध्वस्त किया। यह भी पढ़ें- पुराने भवनों के शेष हिस्से तोड़े गए ध्वस्तीकरण की प्रक्रिया दालमंडी मार्ग को लगभग 221 करोड़ से 17.4 मीटर चौड़ा किया जाना है। 650 मीटर लंबी सड़क के दायरे में 184 मकान आ रहे हैं। इनमें 97 भवनों की पीडब्ल्यूडी (प्रांतीय खंड) रजिस्ट्री करा चुका है। इसके अलावा नगर निगम से जर्जर घोषित और वाराणसी विकास प्राधिकरण (वीडीए) से अवैध घोषित भवन भी हैं। कुल मिलाकर अब तक 110 से ज्यादा भवन तोड़े जा चुके हैं। इनमें दर्जन भर भवनों का ऊपरी हिस्सा पहले ही ध्वस्त किया जा चुका है, जबकि न...