वाराणसी, अप्रैल 11 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। दालमंडी मार्ग चौड़ीकरण के लिए चिह्नित भवनों का रजिस्ट्री कार्य धनाभाव में लगभग पखवारे भर से रुका है। इसका कारण है कि परियोजना की प्रथम किस्त के रूप में मिले लगभग 36 करोड़ रुपये बतौर मुआवजा खरीदे गए भवनों के स्वामियों को वितरित कर दिए गए हैं। अब पीडब्ल्यूडी दूसरी किस्त का इंतजार कर रहा है। 650 मीटर लंबे दालमंडी मार्ग को तकरीबन 221 करोड़ से 17.4 मीटर चौड़ा किया जाना है। इसके दायरे में आने वाले 184 भवन चिह्नित किए गए हैं। पिछले वर्ष अक्तूबर से अब तक 47 भवनों की रजिस्ट्री कराई जा चुकी है। इनके भवन स्वामियों को निर्धारित मुआवजा भी दिया जा चुका है। चिह्नित भवनों में 21 को नगर निगम ने जर्जर और 12 मकानों को वाराणसी विकास प्राधिकरण (वीडीए) ने अवैध घोषित कर दिया है। कई जर्जर और दो अवैध भवनों पर हथौड़ा च...