दालमंडी मार्ग चौड़ीकरण: मंगल को 12 मकान गिराए गए, अब तक 80 ध्वस्त
वाराणसी, मई 13 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। दालमंडी मार्ग चौड़ीकरण के लिए मंगलवार को कड़ी सुरक्षा के बीच 12 भवनों को ध्वस्त कर दिया गया। इन भवनों की रजिस्ट्री कराई गई थी। इस परियोजना के तहत अब तक पीडब्ल्यूडी 80 भवनों को तोड़ चुका है। दालमंडी मार्ग को 17.4 मीटर चौड़ा किए जाने के लिए शनिवार से ध्वस्तीकरण अभियान चलाया जा रहा है। 650 मीटर लम्बे इस मार्ग के चौड़ीकरण पर तकरीबन 221 करोड़ लागत आएगी। इसके दायरे में आने वाले 184 भवन चिह्नित किए गए हैं। इनमें 64 भवनों की रजिस्ट्री कराई जा चुकी है, जबकि 45 भवनों को नगर निगम ने जर्जर घोषित किया है। जर्जर, अवैध और रजिस्ट्री कराए गए कुल 80 भवनों पर अब तक कार्रवाई हो चुकी है।
ध्वस्तीकरण अभियान मंगलवार को अपर जिलाधिकारी (नगर) और एसीपी दशाश्वमेध डॉ. अतुल अंजान त्रिपाठी के नेतृत्व में पीडब्ल्यूडी, नगर निगम, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.