वाराणसी, मार्च 21 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। दालमंडी में एक बार फिर सोमवार या मंगलवार से ध्वस्तीकरण अभियान चलाया जाएगा। इससे पहले पीडब्ल्यूडी मुनादी कराएगा। इस बार श्रमिकों की संख्या बढ़ाकर अभियान तेज करने की तैयारी है। दरअसल, 650 मीटर लम्बे दालमंडी मार्ग को लगभग 221 करोड़ रुपये लागत से 17.4 मीटर चौड़ा किया जाना है। परियोजना में चिह्नित 184 भवनों में 46 भवनों की रजिस्ट्री पीडब्ल्यूडी (प्रांतीय खंड) करा चुका है। इनमें 12 भवनों को वीडीए ने अवैध और 21 मकानों को नगर निगम ने जर्जर घोषित किया है। खरीदे गए 25, अवैध घोषित दो और जर्जर भवनों को तोड़ा जा चुका है। भवन स्वामियों को स्वामित्व से जुड़े अभिलेख जमा करने और अन्य जानकारी के लिए चौक थाने में पीडब्ल्यूडी ने कैम्प भी लगाया है। इधर बीच, माह-ए-रमजान, होली और ईद पर्वों के चलते दालमंडी में ध्वस्ती...