वाराणसी, अप्रैल 2 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। दालमंडी मार्ग चौड़ीकरण के लिए ध्वस्तीकरण अभियान बुधवार को भी जारी रहा। इस दौरान सैकड़ों मजदूरों ने खरीदे गए लगभग दो दर्जन भवनों के शेष हिस्सों को तोड़ दिया। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस, पीएसी और पैरामिलिट्री फोर्स के जवान मौजूद रहे। तकरीबन 221 करोड़ से होने वाले दालमंडी मार्ग चौड़ीकरण के लिए 184 भवन चिह्नित किए गए हैं। इनमें 46 से ज्यादा मकानों की पीडब्ल्यूडी (प्रांतीय खंड) रजिस्ट्री करा चुका है। वहीं, 21 भवनों को नगर निगम ने जर्जर और 12 मकानों को वाराणसी विकास प्राधिकरण (वीडीए) ने अवैध घोषित किया है। जर्जर और अवैध भवनों में अधिसंख्य तोड़े जा चुके हैं।माह-ए-रमजान, ईद और होली की वजह से बीच में रोका गया अभियान 29 मार्च से फिर शुरू हुआ। इससे पहले 30 भवन स्वामियों को मकान खाली करने की नोटिस दी गई थी। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.