वाराणसी, मार्च 17 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। दालमंडी मार्ग चौड़ीकरण के लिए पांच महीने में 25 फीसदी से ज्यादा स्वामियों ने भवनों की रजिस्ट्री कर दी है। चिह्नित 184 भवनों में 47 की रजिस्ट्री पीडब्ल्यूडी करा चुका है। अधिकारियों का कहना है कि अगले हफ्ते से ध्वस्तीकरण अभियान चलाया जाएगा। तकरीबन 221 करोड़ से दालमंडी मार्ग का चौड़ीकरण कराया जा रहा है। 650 मीटर लम्बी यह सड़क 17.4 मीटर चौड़ी होगी। लोक निर्माण विभाग (प्रांतीय खंड) ने पिछले वर्ष अक्तूबर में धनतेरस के दिन चौक की ओर पहले भवन की रजिस्ट्री कराई। इसके बाद से अब तक 170 भवनस्वामी 47 मकानों-दुकानों की रजिस्ट्री कर चुके हैं। बता दें कि चिह्नित 184 भवनों में 12 मकानों को वीडीए ने अवैध और 21 को नगर निगम ने जर्जर घोषित किया है। जर्जर भवन तोड़े जा चुके हैं, जबकि दो अवैध भवनों पर भी कार्रवाई की जा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.