दालमंडी मार्ग को चौड़ा करने के लिए मंगलवार को भी ध्वस्तीकरण जारी रहा। इस दौरान वीडीए ने 12 और अवैध भवन ध्वस्त करा दिए।
वाराणसी, जून 17 -- वाराणसी। दालमंडी मार्ग को चौड़ा करने के लिए मंगलवार को भी ध्वस्तीकरण जारी रहा। इस दौरान वीडीए ने 12 और अवैध भवन ध्वस्त करा दिए। वहीं, पिछले दो दिनों में तोड़े गए भवनों के शेष हिस्सों पर हथौड़ा, जेसीबी और पोकलेन चली। दालमंडी मार्ग को तकरीबन 221 करोड़ से 17.4 मीटर चौड़ा किया जा रहा है। 650 मीटर लम्बी इस सड़क के दायरे में 184 भवन आ रहे हैं। उनमें अब तक 135 से ज्यादा भवन (रजिस्ट्री कराए गए, जर्जर और अवैध घोषित) भवन तोड़े जा चुके हैं। मंगलवार को वीडीए, नगर निगम, पीडब्ल्यूडी, जिला प्रशासन और पुलिस की टीम ने अवैध भवनों को तोड़ दिया। इनके भवन स्वामियों को पहले नोटिस जारी की गई थी। पीडब्ल्यूडी (प्रांतीय खंड) के अधिशासी अभियंता केके सिंह के अनुसार 30 जून तक सभी भवनों को तोड़ने का लक्ष्य है ताकि जुलाई से सड़क निर्माण शुरू हो सके।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.