वाराणसी, जून 12 -- वाराणसी। दालमंडी मार्ग को चौड़ा करने के लिए गुरुवार को एक बार फिर वृहद अभियान चला। इस दौरान पोकलेन से 12 बहुमंजिले भवनों को जमींदोज कर दिया गया। इनकी पीडब्ल्यूडी पहले ही रजिस्ट्री करा चुका है। ड्रोन से जमीन तक चप्पे-चप्पे पर पुलिस, पीएसी और अर्द्धसैनिक बलों की निगरानी में यह कार्रवाई की गई। गुरुवार दोपहर भारी फोर्स के साथ एडीएम सिटी डॉ. राजेश कुमार और सहायक पुलिस आयुक्त (दशाश्वमेध) डॉ. अतुल अंजान त्रिपाठी पहुंचे। पहले चौक और नई सड़क साइड में बैरीकेडिंग लगाकर रास्ता बंद कर दिया गया। इसके बाद पोकलेन ने भवनों को ध्वस्त करना शुरू किया। यह मशीन लगने से काम में तेजी भी आई। यह भी पढ़ें- दालमंडी में पोकलेन मशीन से तोड़े गए जर्जर भवन वहीं, ध्वस्तीकरण में सैकड़ों श्रमिक और जेसीबी भी लगाई गई। अभियान में पीडब्ल्यूडी (प्रांतीय खंड) के ...