दालखोला चेकपोस्ट पर 24 घंटे निगरानी, अवैध खनन पर सख्ती के निर्देश
पूर्णिया, सितम्बर 27 -- पूर्णिया, कार्यालय प्रतिनिधि। जिले में विधि-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने को लेकर समाहरणालय स्थित महानंदा सभागार में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक हुई। जिलाधिकारी अंशुल कुमार और वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. शौर्य सुमन की संयुक्त अध्यक्षता में हुई बैठक में अपराध नियंत्रण, सीमावर्ती क्षेत्रों की सुरक्षा, अवैध खनन और आगामी त्योहारों को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए। बैठक में दालखोला चेकपोस्ट पर लगातार निगरानी रखने का निर्देश दिया गया। साथ ही सभी अनुमंडल पदाधिकारी और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों को निर्धारित रोस्टर के अनुसार अनिवार्य रूप से संयुक्त रात्रि गश्ती करने को कहा गया। सीमावर्ती क्षेत्रों में संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखने का निर्देश दिया गया। जिले में मिट्टी और सफेद बालू के अवैध खनन तथा उसके परिवहन प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.