दालकोला चेक पोस्ट पर शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार
पूर्णिया, अगस्त 17 -- बायसी, एक संवाददाता। दालकोला चेक पोस्ट पर शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया। मद्य निषेध प्रभारी दुर्गेश कुमार ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस को लेकर वाहनों की जांच के क्रम में एक कार से 122.64 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई और कार सवार एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार व्यक्ति गरीब नवाज (19 वर्ष) पूर्णिया जिले के डगरूआ थाना क्षेत्र के हरखेली निवासी मो. आमीन का पुत्र है जो बंगाल से शराब की खेत लेकर डगरूआ जा रहा था। उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.