दालकोला चेकपोस्ट पर बस जांच में 615 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार
पूर्णिया, अगस्त 13 -- बायसी, एक संवाददाता। दालकोला चेकपोस्ट पर मद्य निषेध विभाग की टीम ने बस जांच के दौरान 615 ग्राम स्मैक के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया। कार्रवाई के दौरान आरोपी बस संख्या डब्ल्यूबी 73 जी 6165 में पिछली सीट के पीछे खिड़की के पास बैठा था। तलाशी के दौरान उसके पास रखे एक डिब्बे से मादक पदार्थ बरामद किया गया।दालकोला चेकपोस्ट मद्य निषेध प्रभारी दुर्गेश कुमार ने बताया कि जांच के दौरान बस में सवार एक व्यक्ति के पास से 615 ग्राम स्मैक बरामद हुई। अनुमंडल निर्वाचन पदाधिकारी सह कार्यपालक दंडाधिकारी निखिल कुमार की मौजूदगी में आरोपी की तलाशी ली गई और बरामद मादक पदार्थ को जब्त कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के कालियाचक थाना क्षेत्र निवासी 24 वर्षीय अफताब मोमिन के रूप में हुई है। विभाग के अनुसार आरोपी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.