बरेली, मार्च 24 -- बरेली कॉलेज के दर्शनशास्त्र विभाग के पीजी फोरम द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। दो दिवसीय कार्यक्रम में सोमवार को दार्शनिक विषयों पर विद्यार्थियों की वक्तव्य प्रस्तुति प्रतियोगिता कराई गई। सभी विषय दर्शन से जुड़े हुए थे। यथा जीवन में दुख क्यों है, दर्शन एवं धर्म, दर्शन की जीवन में उपादेयता आदि में कुल 14 विद्यार्थियों ने अपने रुचिनुकूल विषय पर चार मिनट की प्रस्तुति दी। इस मौके पर ललित कला विभाग के प्रो. आनंद लखटकिया, दर्शनशास्त्र विभाग के प्रो. एसी त्रिपाठी, प्रभारी प्रो. आरके गुप्ता ने निर्णायक की भूमिका अदा की। मंगलवार को इन्हीं विद्यार्थियों के मध्य दर्शन से जुड़े बिंदुओं पर रचनात्मक लेखन की प्रतियोगिता होंगी और विजयी विद्यार्थियों को प्राचार्य प्रो. ओपी राय पुरस्कृत करेंगे। अतिथि प्रवक्ता डॉ. सुनील खेड़ा, हर्षित शु...