सीवान, जून 10 -- गुठनी (सीवान)। पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में हुए दर्दनाक लैंडस्लाइड हादसे में सीवान जिले के गुठनी प्रखंड के श्रीकरपुर गांव निवासी एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान सतीश तिवारी (32) के रूप में हुई है। हादसे की खबर गांव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया, जबकि पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।घटनाक्रम घटना में चार अन्य लोग भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनका इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है। परिजनों के अनुसार सतीश तिवारी दार्जिलिंग के समीप एक निजी कंपनी में इंजीनियर के पद पर कार्यरत थे। मंगलवार की देर शाम वह अपने सहयोगियों के साथ साइड विजिट कर लौट रहे थे। इसी दौरान लगातार बारिश के कारण पहाड़ी इलाके में अचानक लैंडस्लाइड हो गया। भारी मात्रा में मलबा और बड़े पत्थर सड़क पर आ गिरे। एक विशाल पत्थर उनकी कार पर गिर गया, जिसस...