दार्जिलिंग में डेढ़ बीघा जमीन, सोना-चांदी, फ्लैट; इंजीयनियर चंद्रशेखर की बेहिसाब काली कमाई
पटना, अक्टूबर 16 -- पटना/ छपरा, हिन्दुस्तान टीम। निगरानी ब्यूरो ने ग्रामीण कार्य विभाग के सारण स्थित जांच एवं गुणवत्ता नियंत्रण प्रमंडल कार्यालय में तैनात कार्यपालक अभियंता चंद्रशेखर सिंह के बिहार और पश्चिम बंगाल के चार ठिकानों पर गुरुवार को छापेमारी की। उन पर आय से 1.10 करोड़ रुपये अधिक संपत्ति अर्जित करने का मामला दर्ज किया गया है। पटना, छपरा, कटिहार और पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में छापेमारी के दौरान महंगे भूखंड का खुलासा हुआ। साथ ही 5.70 लाख नकद और 250 ग्राम आभूषण मिले हैं। पटना में फ्लैट और कटिहार में मकान भी मिले हैं।सहायक अभियंता रहते जमीन की बड़ी डील जांच में चंद्रशेखर सिंह, उनकी पत्नी श्वेता कुमारी व परिजनों के नाम पर 1.79 करोड़ रुपये की 14 अचल संपत्तियां पायी गयी। इनमें दार्जिलिंग जिला अंतर्गत फनसीदेवा थाना क्षेत्र के पॉश इलाके ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.