दार्चूला में बाइक रपटने से दो व्यक्ति घायल, गंभीर
पिथौरागढ़, अक्टूबर 21 -- पिथौरागढ़, संवाददाता। नेपाल के दार्चूला में बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिरने से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मंगलवार दिन में हुई घटना के बाद परिजन दोनों घायलों को उप जिला अस्पताल धारचूला ले गए। यहां चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। इसके बाद दोनों को पिथौरागढ़ जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। जानकारी के अनुसार दार्चूला निवासी 45 वर्षीय रघु राम और 49 वर्षीय प्रेम राम मंगलवार को बाइक से अपने घर से दुकान की ओर जा रहे थे। इसी दौरान अचानक सड़क पर एक व्यक्ति आ गया। उसे बचाने के लिए बाइक मोड़ते समय वाहन अनियंत्रित हो गया और दोनों सड़क पर गिर पड़े। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने दोनों को उठाया और उनके परिजनों को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.