समस्तीपुर, मार्च 24 -- दलसिंहसराय। दलसिंहसराय व्यवहार न्यायालय के जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश शशिकांत राय के कोर्ट ने सोमवार को दारोगा नन्दकिशोर यादव हत्याकांड की सुनवाई पूरी करते हुये सभी नौ आरोपितों को दोषी करार दिया। दोष सिद्ध आरोपितों को सजा के बिंदु पर सुनवाई के लिये कोर्ट ने 26 मार्च की तिथि निर्धारित की है। खुले न्यायालय में सुनाये गये निर्णय के दौरान दलसिंहसराय उपकारा से कोर्ट में प्रस्तुत किये गए 8 आरोपित के अलावे मामले में आरोपित रवि कुमार कोर्ट में उपस्थित थे। जानकारी देते हुये सहायक लोक अभियोजक अरुण कुमार सिंहा ने बताया कि कोर्ट ने अभियुक्त मेघु प्रसाद, अमित प्रसाद उर्फ अमित कुमार, पिंटु यादव उर्फ पिंटु गोप एवं रवि कुमार को धारा 244/245 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के संबंधित प्रावधान के आलोक में तथा अंतर्गत धारा 105 भारतीय न्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.