दारोगा हत्याकांड के आरोपियों को सुप्रीम कोर्ट से नोटिस
रांची, मई 15 -- रांची, विशेष संवाददाता। स्पेशल ब्रांच के सब इंस्पेक्टर अनुपम कच्छप हत्याकांड में आरोपी मनोहर सिंह और संजय सिंह को मिली जमानत के खिलाफ राज्य सरकार की ओर से दायर अपील याचिका पर शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट शुक्रवार को सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान अदालत ने प्रतिवादियों को नोटिस जारी किया और मामले की अगली सुनवाई 15 जुलाई को निर्धारित की। राज्य सरकार ने झारखंड हाईकोर्ट के उस आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है, जिसमें आरोपी मनोहर कुमार सिंह और संजय सिंह को जमानत प्रदान की गई थी। यह भी पढ़ें- विनय चौबे को जमानत के लिए करना होगा इंतजार यह भी पढ़ें- उत्पाद सिपाही परीक्षा में गड़बड़ी के तीन आरोपियों ने मांगी जमानत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.