औरंगाबाद, जनवरी 21 -- औरंगाबाद जिले में दारोगा भर्ती परीक्षा बुधवार को आयोजित हुई। कुल 16 परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षा आयोजित हुई। प्रथम पाली में कल 7819 परीक्षार्थी उपस्थित रहे वहीं 2117 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में 7945 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए जबकि 1987 परीक्षार्थी परीक्षा में अनुपस्थित रहे। इस बार परीक्षा दो दिनों में दो पालियों में आयोजित हुई थी। जिला मुख्यालय में 16 परीक्षा केन्द्रों पर यह परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से आयोजित हुई। सुबह से ही परीक्षार्थियों का परीक्षा केन्द्र पर पहुंचना शुरू हो गया था। कड़ी जांच के बाद ही परीक्षार्थियों को अंदर प्रवेश दिया जा रहा था। इस दौरान कलम और पहचान पत्र के अलावा अन्य किसी भी तरह की सामग्री ले जाने पर पूरी तरह रोक लगाई गई थी। इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स को लेकर सघन रूप से जांच की ग...