गया, मई 28 -- गया जी में बुधवार को आयोजित बिहार पुलिस दारोगा भर्ती परीक्षा के दौरान नकल कराने की साजिश में गिरफ्तार युवक को पुलिस ने जेल भेज दिया। गया कॉलेज सेंटर के बाहर रामपुर थाने की पुलिस ने संदिग्ध गतिविधि कर रहे एक युवक को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार युवक की पहचान नालंदा जिले के सारे गांव के आशुतोष कुमार के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, बुधवार को गया कॉलेज परीक्षा केंद्र के बाहर शिव मंदिर के पास युवक काफी देर से संदिग्ध गतिविधि कर रहा था। उसकी हरकतों पर नजर पड़ते ही आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही रामपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को पकड़ लिया। जब युवक के बैग की तलाश ली गई तो, उसके पास से एक लैपटॉप, वायरलेस सेट, तीन से चार ईयर फोन, चार्जर समेत कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए गए। इन उपकरणों का इस्ते...