मुंगेर, मार्च 1 -- असरगंज, निज संवाददाता। शुक्रवार की देर शाम कमरे का ताला तोड़ने को लेकर हुए विवाद में बहू ने अपनी 50 वर्षीय सास को मारपीट कर जख्मी कर दिया। घटना की सूचना पुलिस पहुंची और जख्मी महिला को अस्पताल लाया। चिकित्सकों ने स्थिति गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष विपुल कुमार जख्मी महिला से घटना की जानकारी ली। शनिवार को एफएसएल टीम ने कलाली मोड़ स्थित जख्मी महिला के आवास पर पहुंचकर मारपीट में प्रयुक्त पत्थर एवं रक्त के नमूने संग्रहित किए। थानाध्यक्ष विपुल कुमार ने बताया कि जख्मी किरण देवी पति संजीव साह के आवेदन पर बहू नूतन कुमारी के विरुद्ध हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। जानकारी के अनुसार, कलाली मोड़ निवासी ऋतुराज की शादी दो वर्ष पूर्व रहमतपुर बासा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.