दारोगा बहाली का परिणाम जारी, 10,759 अभ्यर्थी लिखित परीक्षा में हुए सफल
पटना, जून 19 -- बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की ओर से पुलिस अवर निरीक्षक (दारोगा) के 1799 पदों पर बहाली को लेकर 27 मई को आयोजित मुख्य लिखित परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया। इसमें 10,759 अभ्यर्थी शारीरिक दक्षता/योग्यता परीक्षा के लिए पात्र पाए गए है। शुक्रवार को आयोग ने बताया कि दारोगा बहाली का परीक्षाफल आयोग की अधिकृत वेबसाइट पर प्रकाशित कर दिया गया है। यह वेबसाइट 'बिहार पुलिस टैब' पर उपलब्ध है। इस परीक्षा में 34,302 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। हरेक कोटि की सभी रिक्तियां भरी गई हैं, केवल ट्रांसजेंडर कोटि में आवश्यक से कम 7 अभ्यर्थी ही सफल हुए हैं। मालूम हो कि मुख्य लिखित परीक्षा के आधार पर रिक्तियों के 6 गुना अभ्यर्थियों का चयन किया जाता है, जिनको शारीरिक दक्षता/योग्यता परीक्षा में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त होता है। आयोग की ओर से रिकार्ड 2...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.