नई दिल्ली, अक्टूबर 23 -- गया, कार्यालय संवाददाता। बिहार के गया जी में दारोगा पुत्र रानू शेखर हत्याकांड में गया पुलिस ने शुक्रवार की तड़के सुबह बड़ी कार्रवाई की। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बिछी गांव के पास पुलिस मुठभेड़ में दो आरोपी गोली लगने से घायल हो गए। दोनों के पैर में गोली लगी है। घायलों की पहचान श्याम बिहारी उर्फ गौरव और काला के रूप में हुई है। बदमाशों ने दारोगा पिंटू सिं के दो बेटों को गोली मार दी थी। एक बेटे की मौकेपर ही मौत हो गई जबकि दूसरे का गंभीर स्थिति में इलाज चल रहा है। पुलिस ने उनके पास से हथियार भी बरामद किया है। दोनों को पुलिस कस्टडी में अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। घायल आरोपी श्याम बिहारी के पिता नरेंद्र सिंह को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। नरेंद्र सिंह रिटायर्ड दरोगा हैं। एसएसपी सुशील क...