बदायूं, दिसम्बर 31 -- उझानी। वन विभाग की टीम ने सिरसौली से आदमखोर जंगली सूअर को रेस्क्यू कर मंगलवार को ग्रामीणों के सहयोग से पकड़ लिया। वन विभाग के अधिकारियों ने सूअर के लिए ककोड़ा वन खंड में छुड़वा दिया है। सूअर के पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। अब तक ग्रामीण सूअर की वजह से डरे हुये थे। उझानी क्षेत्र के गांव सिरसौली में एक जंगली सूअर कई दिनों से आतंक मचाये हुये था। इस सूअर को पकड़वाने की मांग भाकियू के मंडल प्रवक्ता राजेश सक्सेना ने की थी। इस संबंध में डीएम को भी ज्ञापन दिया गया था। डीएम ने वन विभाग के लिए सूअर को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर छुड़वाने के निर्देश दिये। मंगलवार के लिए वन क्षेत्राधिकारी विकास वरुण तीन वन रक्षक एवं दो दारोगा के साथ पहुंचे और यहां ग्रामीणों के सहयोग से जाल बिछाकर रेस्क्यू किया। करीब एक डेढ़ घं...