नई दिल्ली, मार्च 15 -- UP Police Bharti: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान 'पंडित' शब्द को लेकर उपजे विवाद ने अब शासन स्तर पर बड़ी हलचल पैदा कर दी है। इस मामले में ब्राह्मण समाज और राजनीतिक हलकों से आई तीखी प्रतिक्रियाओं के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के सभी भर्ती बोर्ड के अध्यक्षों (Chairpersons) को कड़े लहजे में दिशा-निर्देश जारी किए हैं। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में किसी भी भर्ती परीक्षा में जाति, धर्म या संप्रदाय की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाला कोई भी कृत्य अक्षम्य होगा।किसी की आस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी भर्ती बोर्ड के चेयरपर्सन्स को निर्देश दिया है कि वे यह सुनिश्चित करें कि किसी भी व्यक्ति, जाति, पंथ या संप्रदाय की मर्यादा और आस्था के विषय में कोई भी अमर्यादित ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.