बदायूं, जून 4 -- यूपी के बदायूं में न्यायालय सुरक्षा में तैनात एक दारोगा ने गमछे का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम हाउस पहुंची दारोगा की बेटी ने न्यायालय सुरक्षा प्रभारी इंस्पेक्टर शाहिद अली पर प्रताड़ित करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। बेटी के अनुसार उनके पिता पूजा-पाठ करते थे और तिलक लगाते थे, जिस पर आपत्ति जताई जाती थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी ने इंस्पेक्टर शाहिद अली को लाइन हाजिर कर दिया है। मथुरा जिले के गोविंदनगर थाना क्षेत्र के सकना गांव निवासी दरोगा मेघश्याम गौतम पिछले करीब एक वर्ष से सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र की मधुबन कॉलोनी में किराये के मकान में रह रहे थे। वह न्यायालय सुरक्षा में तैनात थे। बुधवार रात उन्होंने कमरे के वेंटिलेटर में गमछे का फंदा लगाकर आत्महत्या ...