दारोगा ने अपराधी के साथ मनाया बर्थडे, पुलिस चौकी में काटा केक, वीडियो वायरल
प्रमुख संवाददाता, अगस्त 25 -- मेरठ पुलिस एक बार फिर सवालों के घेरे में है। लोहिया नगर थाना क्षेत्र की जाकिर कॉलोनी चौकी में तैनात एक दरोगा का कुछ युवकों के साथ जन्मदिन मनाने और केक काटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो में दरोगा के साथ एक ऐसा युवक भी नजर आ रहा है, जिसके खिलाफ आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस अधिकारियों ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू करा दी है।अपराधी के साथ दारोगा ने मनाया बर्थडे बताया जा रहा है कि जाकिर कॉलोनी चौकी पर दरोगा अंकित तैनात हैं। अगस्त में कुछ दिन पहले उनका जन्मदिन था। इसी दौरान चौकी परिसर में कुछ युवकों के साथ जन्मदिन मनाया गया और केक काटा गया। अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मचा है।पुलिस चौकी में कटा केक वीडियो में दरोगा अंकित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.