गया, जून 13 -- कोंच प्रखंड के डिहुरी गांव के दारोगा नीरज कुमार की बेगूसराय में सड़क हादसे में मौत हो गई। मौत की खबर शुक्रवार की अहले सुबह गांव पहुंचते ही शोक की लहर दौड़ गई। लोग घटना की जानकारी गांव में रह रहे उनके रिश्तेदारों से लेने लगे। कोंच के थानाध्यक्ष सुदेह कुमार ने डिहुरी गांव पहुंचे। अंतिम संस्कार की तैयारी का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि पार्थिव शरीर रात नौ बजे तक गांव पहुंचने की उम्मीद है। वरीय पुलिस अधीक्षक की मौजूदगी में पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें अंतिम विदाई दी जाएगी। यह भी पढ़ें- बेगूसराय: सड़क हादसे में तीन थानाध्यक्ष समेत चार की मौत गांव के कई घरों में नहीं जले चूल्हे दारोगा नीरज के गोतिया में रहे चाचा और परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव के अनिल यादव ने बताया कि इस घटना के बाद गांव के अधिकांश घरों में चूल्हा नहीं ज...