दारोगा थीं, अब बनीं डीएसपी
भागलपुर, जुलाई 5 -- पीरपैंती, निज प्रतिनिधि। प्रखंड में सुंदरपुर निवासी जनवितरण प्रणाली दुकानदार महेश रजक एवं शिक्षिका बेबी कुमारी की पुत्री प्रियंका कुमारी ने 70वीं बीपीएससी में शानदार सफलता हासिल कर अपने एक सपनों को पूरा कर दिखाया। वह लक्खीसराय में दारोगा थी और उसका सपना एसपी एवं डीएसपी बनने का था। 19 जून को परिणाम आया तो उसका सपना साकार हुआ तथा वह डिप्टी एसपी बनीं। शनिवार को अपने घर पीरपैंती पहली बार पहुंची तो न केवल ग्रामीणों बल्कि प्रखंडवासियों ने भी घर पर पहुंचकर उसको सम्मानित किया। प्रियंका ने कहा कि यह उसका दूसरा प्रयास है, लेकिन लक्ष्य आईपीएस का है जो निरंतर जारी रहेगा। अभी वह निवर्तमान में लक्खीसराय के मानपुर थाना में दारोगा थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.