मुजफ्फरपुर, अप्रैल 7 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। पियर थाना के दारोगा अभिनंदन कुमार के घूसखोरी मामले में मंगलवार सुबह एसडीपीओ पूर्वी-2 मनोज कुमार सिंह ने बंदरा प्रखंड के नूनफरा निवासी युवक शत्रुघ्न कुमार का बयान लिया। शत्रुघ्न का कहना है कि बीते माह उससे दारोगा ने दलाल के जरिए रुपये लिया था। उसके भाई सीताराम को ताड़ी दुकान के पास से उत्पाद पुलिस ने पड़क लिया था। दलाल के माध्यम से बात करते हुए दारोगा ने कहा था कि कोर्ट से सीताराम छूट जाएगा। अगले दिन दोपहर दो बजे कोर्ट में दारोगा ने पहुंचने के लिए कहा। जब उसका भाई नहीं छूटा तब लगा कि दारोगा और उसके दलाल ने दबाव बनाकर रुपये ठग लिए हैं।शत्रुघ्न ने पुलिस को बताया है कि उसके परिवार के लोगों ने कर्ज लेकर पांच हजार रुपये दिया था। रुपये पुलिस को दिए गए थे, इसीलिए उसने अपने मोबाइल से वीडियो बना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.