मुजफ्फरपुर, मार्च 24 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। दारोगा के पिता से लूटपाट करने वाले दो शातिरों को काजी मोहम्मदपुर पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार किया। दोनों ने दो माह पहले दारोगा के पिता कैलाश सहनी को जबरन ऑटो से खींचकर चारपहिया गाड़ी में बैठा लिया था और फिर लूटपाट की थी। पूछताछ में संलिप्तता सामने आने के बाद पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश किया गया। यहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।थानेदार नवलेश कुमार आजाद ने बताया कि मामले में अहियापुर थाना के शेखपुर निवासी शिवम कुमार और गायघाट थाना के रौना निवासी विनायक कुमार को गिरफ्तार किया गया। दोनों को अहियापुर थाना क्षेत्र के साधुगाछी स्थित स्मैकिए के अड्डे से पकड़ा गया। बताया कि आरोपितों को एटीएम के सीसीटीवी फुटेज से चिह्नित किया गया। इसके बाद मोबाइल टॉवर लोकेशन पर घेराबंदी की गई। इस घटना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.