दारोगा की लुटेरों के साथ गुत्थम-गुत्थी, कंधा टूटने के बाद भी आरोपियों को दबोचा
रांची, सितम्बर 21 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। रांची में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अरगोड़ा पुलिस के एक जांबाज दारोगा ने अदम्य साहस का परिचय दिया है। रविवार सुबह करीब 4:30 बजे सहजानंद चौक के पास गश्ती पर निकले दारोगा मुकेश कुमार उपाध्याय ने जान की परवाह न करते हुए हथियारबंद दो लुटेरों को धर दबोचा। अपराधियों के साथ गुत्थम-गुत्थी में दारोगा का कंधा टूट गया। बावजूद इसके उन्होंने अपराधियों को नहीं छोड़ा और अतिरिक्त पुलिस बल के पहुंचने तक उन्हें पकड़े रखा। गिरफ्तार आरोपियों में किशोरगंज का अमन कुमार और कांके का अमन तिवारी शामिल है। पुलिस ने इनके पास से चाकू, लूट के 600 रुपए समेत अन्य सामान बरामद किए हैं। यह भी पढ़ें- दारोगा की लुटेरों के साथ गुत्थम-गुत्थी, कंधा टूटने के बाद भी आरोपियों को दबोचाघटनाक्रम : ट्रक चालक से लूटपाट कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.