जहानाबाद, अप्रैल 9 -- अरवल, निज संवाददाता। सड़क हादसे में शहरतेलपा थाने में पदस्थापित दरोगा मनु कुमार की मौत पर अरवल के विधायक मनोज कुमार एवं कुर्था विधायक पप्पू वर्मा ने गहरा शोक व्यक्त किया है। दोनों विधायक ने कहा है कि जांबाज और एक अच्छे पुलिस पदाधिकारी के सड़क दुर्घटना में मौत हुई है जो काफी दुर्भाग्यपूर्ण है। दोनों विधायक ने मृतक के परिजन को हर संभव सहायता मदद करने का भरोसा दिया है। इधर भाकपा माले के राज्य स्थाई समिति सदस्य एवं पूर्व विधायक महानंद सिंह एवं जिला सचिव जितेंद्र यादव ने दुर्घटना में दरोगा की मौत पर गहरा शोक जताया है। उन्होंने कहा कि अरवल में सड़क दुर्घटना में काफी बढ़ोतरी हुई है। पूर्व विधायक ने इस पर फिर से जिला प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराते हुए इसपर अंकुश लगाने की मांग की। उन्होंने पीड़ित परिवार को सरकार से पर्याप्त मुआवजा ...